1000 बिस्तर अस्पताल की पार्किंग में मारपीट, VIDEO वायरल
ग्वालियर के 1000 बिस्तर अस्पताल की पार्किंग में मारपीट का वीडियो शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोगों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है।
विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और मारपीट की असली वजह क्या थी, इसकी अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं अस्पताल की पार्किंग को लेकर पहले भी अवैध वसूली की शिकायतें सामने आती रही हैं।
हाल ही में जेएएच अस्पताल की पार्किंग में निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूले जाने का मामला भी सामने आया था। ऐसे में वायरल वीडियो के बाद पार्किंग व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।
हालांकि इस मारपीट का पार्किंग वसूली से कोई सीधा संबंध है या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
The Xpose Express — हम दिखाते हैं वो जो सब छुपाते हैं। हम हैं The Xpose Express।
📲 Instagram: "the xpose express" (https://reference-url-citation.invalid/0)
#Gwalior #GwaliorNews #1000BeddedHospital #JAHHospital #ParkingViralVideo GwaliorViralVideo MPNews BreakingNews TheXposeExpress