एशियाई खेलों में 44 साल बाद मैराथन में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाले भारतीय सेना के जवान और हिमाचल के बेटे सावन बरवाल से पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने फोन पर की बात, उनकी शानदार उपलब्धि पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं…
बोले- सावन ने अपने संघर्ष, समर्पण और अथक मेहनत के दम पर परिजनों और गुरुजनों के सहयोग और मार्गदर्शन में यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर केवल हिमाचल ही नहीं, बल्कि पूरा देश गौरवान्वित है।
सावन की सफलता हमारे युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मुझे विश्वास है कि उनकी उपलब्धि प्रदेश और देश के अनेक युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।
सावन, आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।