Public App Logo
Profile Picture

Pahad Prime

@Pahadprime
434Followers
0Following
पंचायत जनप्रतिनिधियों का सम्मान कम, नेताओं का ज्यादा, विकास मंच का ये कैसा धमाका? दून पहाड़ी संगठन की नई कार्यकारिणी बनते ही बिगड़ी?

<nis:link nis:type=tag nis:id=paontasahib nis:value=paontasahib nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjp nis:value=bjp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jairamthakur nis:value=jairamthakur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vikasmanch nis:value=vikasmanch nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=doonpahadisangathan nis:value=doonpahadisangathan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pahadprime nis:value=pahadprime nis:enabled=true nis:link/>
पांवटा साहिब में भाजपा का पंचायत जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह, जयराम ठाकुर, सुरेश कश्यप, रीना कश्यप व सुखराम चौधरी सहित राजीव बिंदल पहुंचे रामलीला मैदान…
श्री पांवटा साहिब विकास मंच ने लोगों से की नोटा को वोट देने की अपील, नहीं दिया कोई उम्मीदवार…
पंचायत जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में जयराम ठाकुर का संबोधन…
पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे कालाआम निवासी, अपना काम-धाम छोड़कर खुद सँभाला मोर्चा, लेकिन कहां सोया है आईपीएच विभाग, कहां सोई है सरकार…
दून पहाड़ी संगठन में चुनाव के बाद नाराज सदस्यों ने जताई आपत्ति, देखिए LIVE
एशियाई खेलों में 44 साल बाद मैराथन में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाले भारतीय सेना के जवान और हिमाचल के बेटे सावन बरवाल से पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने फोन पर की बात, उनकी शानदार उपलब्धि पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं…

बोले- सावन ने अपने संघर्ष, समर्पण और अथक मेहनत के दम पर परिजनों और गुरुजनों के सहयोग और मार्गदर्शन में यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर केवल हिमाचल ही नहीं, बल्कि पूरा देश गौरवान्वित है।

सावन की सफलता हमारे युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मुझे विश्वास है कि उनकी उपलब्धि प्रदेश और देश के अनेक युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।

सावन, आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।
जय बाबा केदार 👏
Bhushan Jewellers
केदारनाथ पैदल मार्ग पर भारी भूस्खलन, रोक दी गई यात्रा, रुद्रप्रयाग में बारिश का कहर! सिरोबगड़ में पहाड़ से बरस रहे बोल्डर, बनतोली में झुका पुल, धाम में भारी बारिश के बीच श्रद्धालुओं की दर्शन के लिए कतार, बदरीनाथ हाईवे और मद्महेश्वर पैदल मार्ग पर बढ़ा खतरा…

रुद्रप्रयाग। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार से जारी बारिश ने यात्रा मार्गों पर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए केदारनाथ यात्रा रविवार के लिए स्थगित कर दी गई है, जबकि पहले से धाम पहुंच चुके श्रद्धालु भारी बारिश के बीच कतार में खड़े होकर बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं। दूसरी ओर बदरीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ एक बार फिर चुनौती बनकर सामने आया है। 

पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिरने से सड़क पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं मद्महेश्वर यात्रा मार्ग के बनतोली में लकड़ी का पुल एक ओर तिरछा हो गया है, जिससे आवाजाही करने वालों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

सिरोबगड़ में पहाड़ से बरस रहे बोल्डर-मलबे
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-107 पर सिरोबगड़ के समीप रविवार सुबह पहाड़ी से लगातार मलबा और पत्थर गिरने की सूचना मिली। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के सहायक अभियंता ने सुबह करीब 7:14 बजे इसकी जानकारी दी। स्थिति को देखते हुए मौके पर जेसीबी तैनात कर दी गई है, लेकिन पहाड़ी से लगातार मलबा और पत्थर गिरने के कारण फिलहाल सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू नहीं किया गया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, पत्थर और मलबा गिरना बंद होने तथा स्थिति सामान्य होने के बाद ही जेसीबी से सड़क की सफाई शुरू की जाएगी। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर मौके की निगरानी की जा रही है।

बनतोली में झुका लकड़ी का पुल, टूटने का खतरा
उधर, मद्महेश्वर यात्रा मार्ग के बनतोली में लकड़ी का पुल एक ओर तिरछा हो गया है। गोंडार निवासी बलवीर सिंह पंवार ने रविवार सुबह करीब 8:10 बजे इसकी सूचना दी। उनके अनुसार पुल एक ओर झुक गया है और उसकी स्थिति असुरक्षित बनी हुई है।

पुल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इसके क्षतिग्रस्त होकर अचानक टूटने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में पुल से आवाजाही करने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। समय रहते सुरक्षा संबंधी कदम नहीं उठाए गए तो संभावित दुर्घटना का खतरा बना रह सकता है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से तत्काल मौके का निरीक्षण, पुल की वास्तविक स्थिति का तकनीकी आकलन और आवश्यकता पड़ने पर आवाजाही को नियंत्रित करने की मांग की है। साथ ही पुल को सुरक्षित करने के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई किए जाने की अपेक्षा की गई है।

एक ओर सिरोबगड़ में पहाड़ से गिरते बोल्डर और मलबे ने हाईवे की राह मुश्किल कर दी है, तो दूसरी ओर बनतोली में झुका लकड़ी का पुल यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर रहा है। बारिश के बीच दोनों स्थानों पर एहतियात और त्वरित कार्रवाई बेहद अहम हो गई है।
Landslide <nis:link nis:type=tag nis:id=kedarnathyatra nis:value=Kedarnathyatra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=landslide nis:value=landslide nis:enabled=true nis:link/>
उत्तराखंड में बारिश, भूस्खलन से कई सड़कें बंद <nis:link nis:type=tag nis:id=landslide nis:value=landslide nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dharidevitemple nis:value=dharidevitemple nis:enabled=true nis:link/>
केदारनाथ यात्रा फिलहाल स्थगित <nis:link nis:type=tag nis:id=kedarnathdham nis:value=kedarnathdham nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kedarnathyatra nis:value=kedarnathyatra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=landslide nis:value=landslide nis:enabled=true nis:link/>
जाग गई है पहाड़ की महिलाएं, बोली- ना पैसा चाहिए-ना राशन चाहिए, हमें बस सड़क और स्वास्थ्य सुविधाएं चाहिए…
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मिले जिला कांग्रेस कमेटी सचिव मनीष तोमर…

पांवटा विधानसभा में कांग्रेस संगठन को मज़बूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर हुई चर्चा…चर्चाओं का बाज़ार गर्म…
दून पहाड़ी संगठन की नई कार्यकारिणी…
दून पहाड़ी संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन, रिटायर्ड कैप्टन नारायण सिंह बिरसांटा बने अध्यक्ष, ठेकेदार राजेन्द्र चौहान बने कोषाध्यक्ष…
शिकायते मिली हैं कि ब्लॉक अध्यक्ष हमारी सुनते नहीं, हमे स्टिक होके काम करना पड़ेगा, अनुशासनहीनता कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे, प्रेस कांफ्रेंस में सुनिए ओर क्या कुछ बोली कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल…

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajnipatil nis:value=RajniPatil nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=congress nis:value=Congress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=himachalpradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmsukhu nis:value=CmSukhu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shimla nis:value=Shimla nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=blockcongress nis:value=BlockCongress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pahadprime nis:value=pahadprime nis:enabled=true nis:link/>
किन्नौर में बर्फबारी, ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बढ़ी ठिठुरन…

<nis:link nis:type=tag nis:id=snowfall nis:value=snowfall nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kinnaur nis:value=kinnaur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=himachalpradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pahadprime nis:value=pahadprime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachal nis:value=himachal nis:enabled=true nis:link/>
पुष्पा राणा ने शेयर की जीत के जश्न की तस्वीरें, लिखा-

"मैंने पहले भी भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने का गौरव महसूस किया है, लेकिन यह वाला अलग ही एहसास है।

इस टीम का नेतृत्व करना, कप्तानी की जिम्मेदारी निभाना और तिरंगा लहराते हुए पोडियम के शीर्ष पर एक साथ खड़े होना एक ऐसा एहसास है जिसे मैं हमेशा अपने साथ रखूँगी 

यह स्वर्ण पदक उन सभी खिलाड़ियों का है जिन्होंने इसके लिए संघर्ष किया, कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ के उन सभी सदस्यों का है जो हमारे साथ खड़े रहे, और AKFI में उन सभी लोगों का है जिन्होंने इस पूरी यात्रा के दौरान निरंतर समर्थन दिया।

और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह उन सभी भारतीयों का है जिन्होंने हम पर विश्वास किया  और हमारा हौसला बढ़ाया।

मुझे इस टीम पर गर्व है। हमें मिलकर जो हासिल किया है उस पर गर्व है। और सबसे बढ़कर, भारत के लिए स्वर्ण पदक लाने पर गर्व है।             one team one dream 💪🏻🧿🇮🇳 🥇"
<nis:link nis:type=tag nis:id=asiangames2026 nis:value=AsianGames2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pushparana nis:value=PushpaRana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kabaddi nis:value=kabaddi nis:enabled=true nis:link/>
Fresh Snowfall <nis:link nis:type=tag nis:id=kinnaur nis:value=Kinnaur nis:enabled=true nis:link/>
रजनी पाटिल ने की The Indian EXPRESS की रिपोर्टर रीतिका चौपड़ा की तारीफ…

<nis:link nis:type=tag nis:id=theindianexpress nis:value=TheIndianExpress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ritikachopra nis:value=RitikaChopra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pahadprime nis:value=pahadprime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajnipatil nis:value=RajniPatil nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=himachalpradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=electioncommissionofindia nis:value=ElectionCommissionOfIndia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gyaneshkumar nis:value=gyaneshkumar nis:enabled=true nis:link/>
28 सितंबर के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह को लेकर भाजयुमो ने कसी कमर…

जयराम ठाकुर के स्वागत में बातापुल चौक से निकलेगी भव्य बाइक रैली, शहर को झंडों से सजाएगा युवा मोर्चा

पांवटा साहिब। भारतीय जनता युवा मोर्चा विधानसभा पांवटा साहिब की एक महत्वपूर्ण बैठक युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संयम गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चरणजीत सिंह चौधरी, नितिन शर्मा तथा भाजपा मंडल महामंत्री तरनजीत सिंह गिल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी 28 सितंबर 2026, सोमवार को प्रातः 11:00 बजे रामलीला मैदान पांवटा साहिब में आयोजित होने वाले जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप, विधायक सुखराम चौधरी, विधायक रीना कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव तोमर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता सहित वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। (Amar Ujala Store⁠)

बातापुल से रामलीला मैदान तक निकलेगी युवा शक्ति की बाइक रैली

बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजयुमो द्वारा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का बातापुल चौक पर सैकड़ों युवाओं के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात बातापुल चौक से बाइक रैली एवं रोड शो का आयोजन किया जाएगा।

बाइक रैली बातापुल चौक से SAS चौक भूपपुर, बद्रीपुर चौक, Y-Point चौक, मुख्य बाजार होते हुए रामलीला मैदान तक पहुंचेगी। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इसके साथ ही युवा मोर्चा द्वारा रामलीला मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल सहित मुख्य बाजार एवं शहर के प्रमुख चौकों को पार्टी के झंडों से सजाया जाएगा, ताकि कार्यक्रम को भव्य स्वरूप दिया जा सके।

रोजगार के मुद्दे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का निर्णय

बैठक में युवाओं से जुड़े रोजगार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने का भी निर्णय लिया गया। युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देने के किए गए वादों को लेकर युवा वर्ग में रोष है, जिसके विरोध में युवा मोर्चा आगामी कार्यक्रम के दौरान जोरदार प्रदर्शन करेगा।

खस्ताहाल सड़कों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बैठक के उपरांत युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने एसडीएम पांवटा साहिब को क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों की स्थिति को लेकर ज्ञापन सौंपा। युवा मोर्चा ने प्रशासन से सड़कों की शीघ्र मरम्मत करवाने की मांग की।

युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि इससे पूर्व भी सड़कों की खराब स्थिति को लेकर प्रशासन के समक्ष मामला उठाया गया था और उन्हें बरसात समाप्त होने के बाद सड़कों को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया गया था। अब बरसात का दौर समाप्त होने के बाद सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू किया जाना चाहिए, ताकि आम जनता और वाहन चालकों को राहत मिल सके।

बैठक में ये पदाधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में भाजयुमो महामंत्री हितेंद्र कुमार, दीपांशु राणा, पवन पटियाल, अविनाश झाबा, सुनील चौधरी, हर्ष चौधरी, हेमराज चौधरी, रजत कुमार, देव कुमार, रोहित कुमार, सोमनाथ सिंह, गुलशन ग्रोवर, अमन खापड़ा, साहिल धवन सहित युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने 28 सितंबर के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने तथा अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
पांवटा साहिब में दिखा इंद्रधनुष का खूबसूरत नज़ारा…
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है।
इस शानदार जीत में हिमाचल की बेटी और टीम की कप्तान पुष्पा राणा की कप्तानी अहम रही। जबकि विजेता टीम में तीन और खिलाड़ी रितु नेगी, भावना देवी ठाकुर और ज्योति ठाकुर भी हिमाचल की हैं। पुष्पा राणा की अगुवाई में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=asiangames nis:value=AsianGames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kabaddi nis:value=kabaddi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pushparana nis:value=PushpaRana nis:enabled=true nis:link/>