बुढ़वा मंगल पर दोहर सरकार पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य भंडारे का आयोजन
कोंच। बुढ़वा मंगल के अवसर पर मंगलवार को दोहर सरकार मंदिर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने दोहर सरकार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
#कोंच #जालौन #उरई #konchnews #localnews
Konch, Jalaun | Sep 22, 2026