लोहंडीगुडा: सेवा सेतु अभियान के तहत लोहंडीगुड़ा के बड़े धाराउर में शिविर आयोजित, 116 मामलों का मौके पर हुआ निराकरण
शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत विकासखंड लोहंडीगुड़ा के बड़े धाराउर में एक वृहद शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की 15 ग्राम पंचायतों के पंचायत पदाधिकारी और ग्रामीणजन सम्मिलित हुए शिविर में ग्रामीणों से विभिन्न समस्याओं, मांगों और कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कुल 140 आवेदन प्राप्त हुए।