हमीरपुर: कुरारा पुलिस ने अवैध शराब का निर्माण व बिक्री करने वाले अभियुक्त को अवैध कच्ची शराब व शराब निर्माण उपकरण सहित गिरफ्तार
अवैध शराब निर्माण व बिक्री के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कुरारा पुलिस टीम ने ग्राम सिकरौढी में छापेमारी कर अवैध कच्ची शराब का निर्माण व बिक्री करने वाले व्यक्ति को उसके कब्जे से अवैध कच्ची शराब तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद करते हुए गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कुरारा ने बताया कि पुलिस की छापेमारी में 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की हैं।