हमीरपुर: हमीरपुर कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
शनिवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा धारा 306 आईपीसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मोहित कुमार पुत्र मलखान निवासी देवादास मन्दिर मुहाल माँझखोर रमेडी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शाहजहाँ अली, हेड कांस्टेबल बबलेश यादव शामिल रहे हैं।