हमीरपुर: एसडीएम व सीओ सदर द्वारा टिकरौली गांव में केंद्रीय सशस्त्र बल व पुलिस के साथ किया गया एरिया डोमिनेशन
शनिवार को 6:40 बजे एसडीएम सदर पवन प्रकाश पाठक व सीओ सदर राजेश कमल द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन वर्ष-2024 को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत सदर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत टिकरौली में सीआरपीएफ केंद्रीय सशस्त्र बल व पुलिस बल के साथ एरिया डोमिनेशन किया गया। इस दौरान आमजन से वार्ता कर आगामी लोकसभा चुनाव में भय मुक्त होकर वोट डालने के लिए प्रेरित किया।