हमीरपुर: पंधरी में बिजली के शॉर्ट सर्किट से 5 बीघे गेहूं की फसल खाक, करीब डेढ़ लाख के नुकसान का अनुमान
रविवार को दोपहर में पंधरी मौजे में विद्युत की शॉर्ट सर्किट से किसान की पांच बीघे की फसल जलकर खाक हो गई। किसान का आरोप है कि उसके खेत में आंधी से चलते तार टूट कर गिर गया था। उसने सूचना भी विद्युत विभाग को दी थी लेकिन विभाग ने इसको ठीक नहीं कराया और आपूर्ति शुरू कर दी जिससे हादसा हो गया। जिससे करीब डेढ़ लाख के नुकसान का अनुमान जताया जा रहा हैं।