हमीरपुर: कुरारा कस्बे से पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
उपनिरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि टीम द्वारा वर्ष 2001 के धारा 147, 452, 323, 504, 506 आईपीसी से संबन्धित मुकदमे के वारंटी अभियुक्त शिवकुमार पुत्र सूरज चमार निवासी टेण्डरी मुहाल थाना कुरारा को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार के साथ हेड कांस्टेबल अनुरुद्व नरायन आदि रहे।