राघोगढ़: दुकान में सिगरेट जलाने आए युवक ने चुराया मोबाइल, फुटेज वायरल; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, मोबाइल बरामद
Raghogarh, Guna | Nov 12, 2026 गुना में राघोगढ़ के जामनेर में किराना दुकान में सिगरेट जलाने आए युवक ने दुकानदार का ध्यान भटकते ही काउंटर पर रखा मोबाइल 9 नवंबर 2026 शाम चोरी किया। 10 नवंबर को वायरल फुटेज की पब्लिक एप ने प्रमुखता से खबर दिखाई। 11 नवंबर को फरियादी सीताराम साहू की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी प्रियांशु वर्मा निवासी मकसूदनगढ़ को पकड़ा ₹13,500 का मोबाइल बरामद किया है।