राघोगढ़: NH-46 रुठियाई बाईपास पर पुलिस ने गाय के बछड़ों से भरा मिनी पिकअप पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार
Raghogarh, Guna | Feb 18, 2026 राघोगढ़ के धरनावदा थाना रुठियाई पुलिस चौकी टीम ने 18 फरवरी को नेशनल हाईवे 46 के रुठियाई बाईपास से गाय के बछड़ों को शिवपुरी से इंदौर वध करने ले जा रहे मिनी पिकअप वाहन को पकड़ा है। आरोपी चालक जतिन गौर जिला सीहोर हाल निवास बाणगंगा इंदौर को गिरफ्तार किया है। बछड़ों को गौशाला भेजा गया। दो आरोपी जतिन गौर और कालू उर्फ काले भाट इंदौर पर मामला दर्ज किया है।