राघौगढ़ ब्लॉक के जामनेर में सर्राफा व्यापारियों से लूट हो गई। 19 फरवरी को ज्वेलर्स चंचल सोनी नंदकिशोर सोनी ने बताया, 18 फरवरी शाम को दुकान बंद कर जामनेर में घर जा रहे थे। तीन नकाबपोश बदमाशों ने आंखों में मिर्ची डाली, फायरिंग की, लोहे की रात से मारपीट कर 50 ग्राम सोना 8 से 10 किलो चांदी लूट ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।