राघोगढ़ थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को पकड़ा है। 17 फरवरी को थाना प्रभारी ने कहा, 16 फरवरी को सूचना पर लक्ष्मी नारायण अहिरवार ग्राम नांदनेर को गिरफ्तार किया। बाइक पर दो बड़ी कैनो में 57 लीटर अवैध शराब और बाइक जप्त की है। पूछताछ में कटरा मोहल्ला राघोगढ़ के तेज सिंह मोंगिया को शराब देना बताने पर दोनों आरोपियो पर मामला दर्ज कर दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।