राघोगढ़ में खलीलीया मदरसा में मुस्लिम समाज का सालाना जलसा हुआ। 16 फरवरी को दी गई जानकारी में बीती रात को हुए सालाना जलसे में बड़ी संख्या में राघोगढ़ सहित आसपास से मुस्लिम समाज और अन्य वर्गों के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। बाहर से आए लोगों ने बयान पेश किए। वहीं बच्चों द्वारा भी कार्यक्रम पेश किए गए। इस दौरान अमन शांति और एकता का संदेश दिया गया।