ढीमरखेड़ा: करौंदी स्थित भारत के भौगोलिक केंद्र पर बदहाली! 20 रुपए शुल्क, फिर भी सफाई और सुविधाओं का अभाव
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा विकासखंड के करौंदी गांव में स्थित भारत के भौगोलिक केंद्र पर सुविधाओं की कमी को लेकर पर्यटकों में नाराजगी है। देशभर से पर्यटक यहां पहुंचते हैं, लेकिन परिसर में गंदगी, झाड़ियां और रखरखाव की कमी उन्हें निराश कर रही है। वीओ: पर्यटकों का कहना है कि प्रवेश के लिए प्रति व्यक्ति 20 रुपए शुल्क लिया जाता है।