राष्ट्रीय एकता दिवस पर सारण पुलिस ने लिया एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर जिले के विभिन्न थानों में दिखाया गया एकता परेड का सीधा प्रसारण, पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
छपरा (सारण)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सारण पुलिस ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया। 31 अक्टूबर 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान गुजरात के केवड़िया (एकतानगर) स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में आयोजित भव्य एकता परेड का पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बड़ी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा करने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा को और मजबूत बनाने के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।
सारण पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस के माध्यम से देश की एकता और अखंडता की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
न्यूज़ बिहार लाइव।
Rahui, Nalanda | Nov 1, 2026