बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सीके अनिल बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव, 37 इंस्पेक्टरों को मिला DSP का पद
पटना, 30 अक्टूबर। बिहार सरकार ने प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य योजना पर्षद के परामर्शी सीके अनिल को शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को अधिसूचना जारी की।
वहीं, मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी को कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव अमित कुमार पांडेय को कृषि विभाग के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
37 पुलिस इंस्पेक्टर बने डीएसपी
प्रशासनिक फेरबदल के साथ ही बिहार पुलिस में भी बड़ा प्रमोशन हुआ है। राज्य के 37 पुलिस इंस्पेक्टरों को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी प्रभार दिया गया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में राकेश कुमार यादव, सुधीर कुमार, ब्रह्मदेव प्रसाद आलोक, मकसूद आलम अशरफी, अरुण कुमार सिंह, मो. जनीफ उद्दीन, सुनील कुमार सिंह, नागेन्द्र पासवान, जहांगीर अंसारी, ललित विजय तिवारी, हरि ओझा, योगेश चंद्रा, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, शुभंकर, शशिकांत सिन्हा, राजेश शरण, एस. अरशद नीमान, शिव नारायण मंडल, विजय कुमार और हीराला प्रसाद शामिल हैं।
इसके अलावा दिनेश पासवान, गोल्डेन कुमार, टुनटुन पासवान, रामस्वार्थ पासवान, सुनील कुमार पासवान, अशोक कुमार, जयप्रकाश, प्रदीप कुमार, सुरेन्द्र राय, रामकिशोर शर्मा, रविश कुमार मिश्रा, चंद्रप्रकाश, अशोक कुमार यादव, प्रमोद कुमार, कुमार कौशलेंद्र अकेला, मनोज कुमार सिंह और राजीव कुमार झा को भी डीएसपी का प्रभार दिया गया है।
इस फैसले से बिहार के प्रशासनिक और पुलिस महकमे में नई जिम्मेदारियों का बंटवारा हुआ है। खासकर 37 इंस्पेक्टरों को डीएसपी का प्रभार मिलने से पुलिस विभाग में अधिकारियों के स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।
Rahui, Nalanda | Oct 30, 2026