मुशहरी: संयुक्त भवन स्थित रेल एसपी कार्यालय में मंगलवार को अपराध समीक्ष बैठक हुई संपन्न
संयुक्त भवन स्थित रेल एसपी कार्यालय में रेल एसपी कुमार आशीष की अध्यक्षता में अपराध समीक्ष बैठक हुई। जिसमें मार्च माह के लेखाजोखा पर चर्चा हुई और अप्रैल में अपराध नियंत्रण की दिशा में होने वाली कार्रवाई पर रणनीति तैयार की गई। वहीं सभी थानेदारों लोकसभा चुनाव, ईद व रामनवमी को लेकर ट्रेनों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए।