बिहार विद्या साथी ऐप का शुभारंभ 📱📚
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी जी के कर-कमलों द्वारा “बिहार विद्या साथी” ऐप का शुभारंभ किया गया।
यह ऐप राज्य के 700 मॉडल स्कूलों में अध्ययनरत लगभग 3 लाख विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। डिजिटल तकनीक के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने और शिक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने में यह ऐप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डिजिटल सशक्तिकरण और उज्ज्वल भविष्य की ओर बिहार का एक और मजबूत कदम।
शिक्षित बिहार • सशक्त बिहार • विकसित बिहार 🇮🇳
#BiharVidyaSathi #Bihar #Education #DigitalEducation #SamratChoudhary #ModelSchool #शिक्षितबिहार #सशक्तबिहार #विकसितबिहार
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 27, 2026