नवगछिया के जमुनिया में शांति और भाईचारे के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, देश में अमन-चैन की मांगी गई दुआ
न्यूज स्क्रिप्ट:
खरीक प्रखंड के जमुनिया बीच मोहल्ला से आज मदरसा अलैहदादिया के तत्वावधान में जुलूस-ए-मोहम्मदी शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया। जुलूस 14 नंबर रोड, सब्जी मोहल्ला और 14 नंबर मोड़ होते हुए पूरब दिशा में मदरसा मोहम्मदिया, कपिल अहमद के दरवाजे तक पहुंचा।
इस दौरान सुन्नी रजा जामा मस्जिद, बीच मोहल्ला जमुनिया के इमाम मौलाना कुतुबुद्दीन साहब फरीदी ने पैगंबर-ए-इस्लाम की जीवनी और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम दुनिया में रहमत बनकर आए और उनकी शिक्षाएं पूरी दुनिया के लिए मिसाल हैं।
इस मौके पर समाज से नफरत, दुश्मनी, भेदभाव और अपराध को समाप्त करने तथा पैगंबर की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने की बात कही गई। मौलाना नैहर जमाली ने हुजूर की शान में नात पेश की।
वहीं, खरीक बाजार से भी जुलूस-ए-मोहम्मदी ज