मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ...
समस्तीपुर, 27 अगस्त 2026।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत जीविका एवं कम्पोस्ट से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की उपस्थिति में जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण एवं महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अपर-मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
उन्होंने कहा कि जीविका समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने में ऐसे बिक्री केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इससे स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहन मिलेगा तथा जीविका दीदियों को अपने उत्पादों के लिए स्थायी बाजार उपलब्ध हो सकेगा।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं जीविका से जुड़े कर्मियों को निर्देशित किया कि बिक्री केंद्र के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा अधिक से अधिक महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाते हुए उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा जाए। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग एवं विपणन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई, ताकि स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान जीविका से जुड़ी महिलाओं एवं लाभुकों को सरकार की महिला रोजगार एवं आजीविका संवर्धन से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। उपस्थित लाभुकों ने ऐसे प्रयासों को महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
कार्यक्रम में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, जीविका कर्मी, जीविका समूहों से जुड़ी महिलाएं एवं लाभुकगण उपस्थित रहे।
#highlightseveryone
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 27, 2026