लालबर्रा: आंगनवाड़ी केंद्र बोरी-1 में पोषण माह व स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन
लालबर्रा। बाल विकास परियोजना लालबर्रा के अंतर्गत सेक्टर नैतरा की ग्राम पंचायत बोरी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1 में एक विशेष मिलन सेवा कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच श्रीमती मंजू बारमाटे, जनपद सदस्य श्रीमती पूजा चौधरी, श्रीमती सुनीता सेन तथा रंजना पंद्रे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरि