विकासखंड चौरई में 'माटी गणेश - सिद्ध गणेश' प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
============================================================
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन एवं विकासखंड समन्वयक सुश्री आफसा अंजुम की उपस्थिति में विकासखंड चौरई में आज माटी गणेश - सिद्ध गणेश कार्यक्रम के अंतर्गत माटी के गणेश प्रतिमा निर्माण का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर विकास प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्था एवं सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर मूर्तिकार श्री सतीश कहार एवं अमित यादव ने गणेश प्रतिमा निर्माण की प्रक्रिया समझाई तथा माटी से गणेश प्रतिमा बनाकर इसका प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया।
विकासखंड समन्वयक सुश्री अफसा अंजुम ने माटी के गणेश कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं के उपयोग से पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में सहभागिता की जा सकती है। इससे जल प्रदूषण को भी काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने पीओपी से बनी मूर्तियों के दुष्प्रभावों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री संजीव पाण्डेय, श्री मनीष तिवारी, श्री गहर सिंह मेहदोले, श्री संदीप शर्मा, श्रीमती संगीता पाण्डेय, श्री अकील अहमद, श्री कुबेर वर्मा सहित नगर प्रस्फुटन समिति के सदस्य उपस्थित थे।