मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को किया गया 40वीं किश्त का अंतरण
छिन्दवाड़ा जिले की 313213 लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची 47.2 करोड़ रुपये की राशि
============================================================
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मध्यप्रदेश की करोड़ों महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सम्मान के लिये जिला आगर मालवा में आयोजित कार्यक्रम से ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 40वीं किश्त का अंतरण किया। इस अवसर पर प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 10 हजार से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,835 करोड़ रुपये से अधिक की मासिक आर्थिक सहायता राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की गई। वहीं छिन्दवाड़ा जिले की 313213 लाड़ली बहनों को 47.2 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया गया।
छिंदवाड़ा जिले में भी समस्त परियोजनाओं एवं आंगनबाड़ियों में लाड़ली बहना हितग्राहियों की उपस्थिति में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वेबकास्ट के माध्यम से सीधा प्रसारण देखा व सुना गया गया।
51 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Sep 13, 2026