दोपहिया वाहन से शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
57 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब की गई जब्त
========================================================
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त छिंदवाड़ा क्रमांक-02 द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर गत दिवस नरसिंहपुर-नागपुर बायपास रिंग रोड पर दबिश दी गई।
दबिश के दौरान एक बिना नंबर प्लेट की टीव्हीएस राइडर दोपहिया वाहन तथा दो जूट के बोरों के अंदर प्लास्टिक की पन्नियों में भरी हुई 57 लीटर हाथ भट्ठी महुआ निर्मित शराब बरामद की गई। मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 47 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। कार्यवाही के उपरांत आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल छिंदवाड़ा भेज दिया गया। कार्यवाही के दौरान आबकारी उप निरीक्षक एवं वृत्त प्रभारी श्री नरेन्द्र नागेश, प्रधान आरक्षक श्री लक्ष्मीचंद, आरक्षक श्री राजकुमार एवं सुश्री सोनाली उपस्थित थे।
49 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Sep 13, 2026