ग्राम पंचायत दीघावानी में “माटी गणेश - सिद्ध गणेश” कार्यक्रम संपन्न
=============================================================
जिले के विकासखंड परासिया के सेक्टर क्रमांक 5 के अंतर्गत ग्राम पंचायत दीघावानी में आज मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार “माटी गणेश - सिद्ध गणेश” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वयक श्री संजीव भावरकर के मार्गदर्शन में, सेक्टर क्रमांक 5 की मेंटर श्रीमती नमिता सिंह के नेतृत्व तथा नवांकुर संस्था उत्कृष्ट संस्कार विद्या मंदिर शिवपुरी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सेक्टर क्रमांक 2 के मेंटर श्री शंकर राम प्रजापति ने “माटी गणेश- सिद्ध गणेश” के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए माटी की मूर्ति की स्थापना करने तथा प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों का बहिष्कार करने की अपील की। इस अवसर पर मूर्तिकार श्री बंटी प्रजापति द्वारा उपस्थित लोगों को मिट्टी से गणेश जी की मूर्ति बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने माटी गणेश बनाने की विधि सीखी तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से परासिया सेक्टर क्रमांक 5 से मेंटर श्रीमती नमिता सिंह, सेक्टर क्रमांक 2 से मेंटर श्री शंकर राम प्रजापति, दीघावानी जनपद से श्री रुपेश (जैकी) नागवंशी, जनपद सदस्य छिन्दा श्रीमती संगीता राकेश डेहरिया, नवांकुर संस्था उत्कृष्ट संस्कार विद्या मंदिर शिवपुरी से श्री देवीसिंह राजपूत, ग्राम सरपंच श्रीमती बबीता दीपक जायसवाल, आदर्श ग्राम पंचायत ढाला सरपंच श्री संतोष कवरेती, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष दीघावानी श्री अखिलेश कोटरवंशी, ढाला से श्री संदीप रिवारे, हर्रई से श्री राकेश डेहरिया, छिन्दा से श्री संदीप बुनकर, शिवपुरी से श्री रामपाल डेहरिया, सीएमसीएलडीपी छात्र विकास मालवीय, अरुण शिवहरे, संध्या डेहरिया, काजल कैथवास, ज्योतिराम, पलक खातरकर, निशा भौंडे, शशि ईवनाती, रामदास, कन्हैया, राजकुमारी, ज्योति नागवंशी, दुर्गा, विमला, भगवती, अजय, कविता राजपूत, महावती, लक्ष्मी यदुवंशी, उमा देवी सहित अन्य छात्र-छात्राएं एवं ग्राम के नागरिक उपस्थित थे।
12 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Sep 13, 2026