नाथनगर: महाशय ड्योढ़ी में 270 साल पुरानी परंपरा के तहत मां लक्खी की प्रतिमा स्थापित, बंगाली विधि-विधान से हुई पूजा
शरद पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को चंपानगर स्थित ऐतिहासिक महाशय ड्योढ़ी में कोजागरी मां लक्खी पूजा धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर महाशय ड्योढ़ी परिसर में आकर्षक साज-सज्जा के बीच मां लक्खी की प्रतिमा स्थापित की गई।