टीकमगढ़: टीकमगढ़ अस्पताल चौराहे पर खाद की कमी से परेशान किसानों ने लगाया जाम, एसडीएम और थाना प्रभारी ने समझाया
टीकमगढ़ में डीएपी खाद की कमी से किसान परेशान है। मंगलवार सुबह करीब 10:00 नाराज किसानों ने अस्पताल चौराहे पर जाम लगा दिया। खाद नहीं मिलने से परेशान किसानों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम लगने की सूचना मिलती ही कोतवाली थाना प्रभारी के साथ एसडीएम मौके पर पहुंचे।