टीकमगढ़: कुर्राई गांव के समीप सड़क हादसे में दो लोग हुए घायल
कुर्राई गांव के पास सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गया। वर्माताल गांव निवासी दीपेंद्र सिंह सोलंकी नाम का शख्स अपने साथी के साथ दिगौड़ा से अपने घर की ओर बाइक से आ रहा था,रास्ते में कुराई गांव के पास अचानक बाइक के सामने बैल आ गया और बैल को बचाते समय बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे दोनों घायल हो गए।एक घायल को गंभीर चोट आई है जिसका जल अस्पताल मेंउपचार किया जा रहा।