टीकमगढ़: सुकवाहा गांव के समीप अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
सुकवाहा गांव के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। सुकवाहा गांव निवासी मनोज नाम का व्यक्ति टीकमगढ़ से बाइक से अपने गांव की ओर जा रहा था, रास्ते में सुकवाहा गांव के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और व्यक्ति बाइक समेत नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट है जिला अस्पताल में व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।