टीकमगढ़: अहार पुलिया और वैसा गांव के बीच सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, सिर में लगाए गए 15 से अधिक टांके
अहार पुलिया और वैसा गांव के बीच एक व्यक्ति सड़क हादसे में घायल हो गया। वैसा गांव निवास धर्मदास कुशवाहा नाम का व्यक्ति अहार पुलिया तरफ से बाजार करके अपने गांव की ओर जा रहा था, रास्ते में अचानक उसकी बाइक स्लिप हो गई और बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल व्यक्ति के सिर में 15 से अधिक टांके आए हैं। व्यक्ति का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।