मड़ावरा: सतवासा के पास दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार दो लोग हुए घायल
सतवाँसा गाँव के पास दो बाइकों में टक्कर हो जाने से एक बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गये। बताया गया है कि उक्त लोग मंगलवार को दोपहर करीब1बजे सैदपुर से वापिस साढूमल आ रहे थे तभी सतवाँसा के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी,जिससे वह घायल हो गये। इसके बाद घायलों को 108 एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया।