लालबर्रा: ग्राम टेकाड़ी के कुएं में लापता ग्रामीण अमरसिंह बैगा का शव मिला, क्षेत्र में सनसनी
लालबर्रा थाना छेत्र अंतर्गत ग्राम टेकाड़ी के एक खेत में स्थित कुएं में 45 वर्षीय ग्रामीण का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से समूचे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक पिछले तीन दिनों से अचानक लापता था, जिसकी काफी तलाश करने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने लालबर्रा पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव मिलने की सूचना मिलते ही गांव