प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा।
..................
आज दिनांक-25.06.2026 को श्रीमती उदिता सिंह, जिला पदाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ 2026 की पूर्व तैयारी से संबंधी समीक्षात्मक बैठक सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ की गयी।
समीक्षा के दौरान संभावित बाढ़ 2026 से संबंधित तैयारियों, संसाधनों की उपलब्धता तथा आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित बचाव / राहत कार्य सुनिश्चित करने की विस्तृत उपायों की समीक्षा की गयी।
जिला पदाधिकारी, नालन्दा द्वारा समीक्षोपरांत बताया गया कि जिले में कुल 16595 पॉलीथीन शीट्स उपलब्ध है। संभावित बाढ़ के मद्देनजर नालंदा जिला के 20 अंचलों में कुल-233 राहत शिविर एवं कुल-294 सामुदायिक रसोई केन्द्र का चयन किया गया है। सभी केन्द्रों पर नोडल पदाधिकारी सहित अन्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। नालन्दा जिला अंतर्गत District Emergency Response Facility -cum- Training Centre, महानन्दपुर, बिहारशरीफ में एस०डी०आर०एफ० की एक 20 सदस्यीय टीम उपलब्ध है, आवश्यकता पड़ने पर 01 एन०डी०आर०एफ० टीम की प्रतिनियुक्ति बिहटा, पटना द्वारा की जायेगी। आनुग्रहिक राहत की राशि वितरण हेतु आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर संभावित बाढ़ 2026 के मद्देनजर सभी अंचलाधिकारियों नये लाभुकों के प्रविष्टि कार्य एवं मृत लाभुकों के डिलीशन कार्य हेतु निदेशित किया गया है।
कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल तथा अनुमंडल पदाधिकारियों को बाँधों का संयुक्त जाँच की गयी। आवश्यकतानुसार दो दिनों के अन्दर तटबंध मरम्मति कार्य पूर्ण कराने का निदेश दिया गया।
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आकस्मिक फसल योजना का सूत्रण कर लिया गया है। साथ ही आकस्मिक फसल योजना खरीफ 2026 अंतर्गत वैकल्पिक फसलों के बीजों का चयन कर लिया गया है। संभावित बाढ़/सुखाड़ वर्ष 2026 के मद्देनजर डीजल अनुदान योजना एवं कृषि इनपुट अनुदान योजना से संबंधित तैयारी आवश्यकतानुसार की जायेगी।
बाढ़/सुखाड़ के मद्देनजर नालन्दा जिला अंतर्गत पशुओं के लिए कुल 44 प्रकार की पशु दवा उपलब्ध है। सभी 20 प्रखंडों में मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई संचालित है एवं 21 सोलर कैटल ट्रफ (पशु पेयजल) स्थापित है। नालन्दा जिला अंतर्गत 20 अंचलों में कुल 42 पशु शिविर स्थल का चयन कर लिया गया है।
नालन्दा जिला अंतर्गत संभावित बाढ़ 2026 से निपटने हेतु सभी प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं अनुमंडलीय स्वास्थ्य केन्द्र में 19 प्रकार की मानव दवा उपलब्ध है।
नालन्दा जिला अंतर्गत सभी पंचायतों का भू-जल स्तर की दैनिक समीक्षा करने का निदेश सभी कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल को दिया गया। 20 मरम्मति दलों द्वारा खराब चापाकलों की मरम्मति का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। कुल 80 टैंकर द्वारा आवश्यकतानुसार जलापूर्ति की जा रही है। साथ ही 153 स्थानों पर प्याउ की व्यवस्था की गयी है।
नालन्दा जिला अंतर्गत सड़कों में अवस्थित पुल-पुलियों के वेंट की सफाई का कार्य करा लिया गया है। ढीले तारों को स्टैंगिंग / सुदृढ़ीकरण का कार्य किया गया है तथा सुरक्षित एवं निर्वाद्ध विद्युत आपूर्ति हेतु सभी आवश्यक कार्य किया गया है।
पेयजल एवं ऐसी किसी भी समस्या / शिकायत हेतु जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र (दूरभाष संख्या-06112-233168, मोबाईल संख्या-8789858336) 24X7 क्रियाशील है। साथ ही लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल द्वारा भी पेयजल समस्या / शिकायत हेतु प्रमण्डल बिहारशरीफ (दूरभाष संख्या-06112-230071) एवं हिलसा (दूरभाष संख्या-06111-291501) में नियंत्रण कक्ष क्रियाशील है।
इस अवसर पर प्रभारी उप विकास आयुक्त - सह - अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंध नालंदा एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar
5 views | Nalanda, Bihar | Jun 25, 2026