प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा।
......................
केन्द्र प्रायोजित प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM.AJAY) के तहत कौशल एवं रोजगार हेतु एक दिवसीय मेला आज दिनांकः-25.06.2026 (गुरुवार) को पूर्वाह्न 10.00 बजे से अपराह्न 02.00 बजे तक जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (DRCC) नालंदा, दीपनगर आदर्श थाना के पीछे, बिहारशरीफ में आयोजित किया गया ।
मेला का उद्घाटन माननीय सदस्य राज्य अनुसूचित जाति आयोग के डॉ संजय कुमार दास, जिला कल्याण पदाधिकारी, श्री योगेंद्र कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी मो० आकिफ वक्कास द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
माननीय डॉ संजय कुमार दास जी द्वारा केन्द्र प्रायोजित प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM.AJAY) के बारे में युवाओं को मार्गदर्शन दिया। जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा अनुसूचित जाति के लिए संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।
जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया गया कि सरकार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने की पूरी कोशिश कर रही है, जिसका उदाहरण आज लग रहे नियोजन मेला के रूप में देखा जा सकता है।
नियोजन मेला में कुल 7 नियोजकों ने भाग लिया। जिसमें लगभग 900 की संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित थे। विभिन्न नियोजकों के द्वारा 500 रिक्तियों के विरूद्ध 436 अभ्यर्थियों का अगले चरण हेतु शार्टलिस्ट किया गया ।
इस मौके पर जिला जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के प्रबंधक श्रीमती कल्पना एवं जिला कल्याण शाखा एवं जिला नियोजनालय के समस्त कर्मियों समेत जिला कौशल प्रबंधकगण की अहम भूमिका थी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
8 views | Nalanda, Bihar | Jun 25, 2026