जनता दरबार में जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा 28 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया , साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
-------------------------------
25 जून 2026
--------------------------------
दैनिक जनता दरबार में श्रीमती उदिता सिंह, जिलाधिकारी , नालंदा द्वारा आज 28 आवेदकों के समस्याओं का निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
आवेदक द्वारा बताया गया कि नगर पंचायत परवलपुर ग्राम बेलदारीपर में पिछले 3 वर्षों से जलापूर्ति की समस्या बनी हुई है, से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा कार्यपालक अभियंता, नगर पंचायत, परवलपुर को निर्देशित किया गया।
उत्तरा ग्राम के आवेदक द्वारा बताए गए जमीन की रजिस्ट्री पर रोक समाप्त करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा , नालन्दा निर्देश दिया गया।
आवेदक के द्वारा बताए गए श्री रीतेश कुमार, प्रखण्ड शिक्षक, मध्य विद्यालय, परासी (नूरसराय) तथा श्री क्रांति कुमार, प्रखण्ड शिक्षक, मध्य विद्यालय, परासी (नूरसराय) का नियोजन रद्द करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, नूरसराय एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देशित किया गया।
विशुनपुर बेलदारी ग्राम के आवेदक के द्वारा बताए गए बिहार सरकार के जमीन पर दखल कब्जा कर तथा निजी मकान बन रहे पर रोक लगाने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
सकुचीडीह ग्राम के आवेदक द्वारा बताए गए जमाबंदी ऑनलाइन करने के वावजूद भी जमाबंदी कायम नहीं करने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताया गया कि सेवानिवृत्त होने के उपरांत अंतर बकाया राशि का भुगतान नहीं होने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता -सह - सेवा शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक के द्वारा बताए गए मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनने से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा एवं जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
ग्राम बेदौली के आवेदक द्वारा बताए गए कि होमगार्ड प्रतीक्षा सूची से संबंधित मामला निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा होमगार्ड कमांडेंट,नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक के द्वारा बताया गया कि नल जल योजना अंतर्गत बोरिंग कर वॉटर टैंक निर्माण के जमीन को अतिक्रमण करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, हिलसा को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताए गए जमीन की पुनः सही मापी करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण, पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताए गए कि जमीन का रसीद नहीं कटने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण, पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताए गए कि विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर नहीं करने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
आवेदक द्वारा बताए गए पैक्स के द्वारा ध्यान बिक्री में अनियमितता बरतने से संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला सहकारिता पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देश दिया गया।
अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के
पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
11 views | Nalanda, Bihar | Jun 25, 2026