प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा।
........................
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भारत सरकार द्वारा सुनिश्चित किया गया है कि National Action Plan for Drug Demand Reduction योजना अंतर्गत नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) के तहत दिनांक- 17-06-2026 से 26.06.2026 तक जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इसी के आलोक में दिनांक 25-06-2026 को जिला स्तर पर रैली का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के पदाधिकारियों, जीविका दीदी, आशा कार्यकर्ता एवं सिविल सर्जन, नालन्दा के द्वारा नामित चिकित्सक, रेडक्रॉस, रोटरी क्लब के सदस्यों, स्कॉउट एण्ड गाईड, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के पदाधिकारी एवं सभी कर्मी कार्यपालक सहायक, फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर एवं शहर के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा रैली में भाग लिया गया।
रैली का आयोजन स्थल श्रम कल्याण मैदान से हॉस्पिटल चौराहा होते हुए भैंसासुर से सोगरा स्कूल के मैदान में समापन किया गया।
नालन्दा बिहार को नशामुक्त कराने का द्रढ निश्चय कराने की प्रतिज्ञा ली गई ।
इस अवसर पर पदाधिकारी, कर्मी एवं गणमान्य व्यक्ति भूमि सुधार उप समाहर्ता, बिहारशरीफ श्री विजय कुमार, सुश्री प्राची रिया, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, नालन्दा, श्रीमती जया कुमारी, प्रभारी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, नालन्दा, बिहाशरीफ, डॉ० श्यामबिहारी, डॉ आलोक रंजन, डॉ नौशाद अनवर, डॉ० नसीम, डॉ० सूचिता, जिला देशी चिकित्सा कार्यालय के पदाधिकारी, नालन्दा, श्री परमेश्वर महतो, अध्यक्ष, रोटरी क्लब नालन्दा, श्री राजेश कुमार, श्री संजय कुमार, श्री विरेश सिंह, रेडक्रॉस, नालन्दा, श्री रंजु सिन्हा, समाजसेवी, एवंम अन्य द्वारा जागरूकता करने हेतु जिले के मुख्य स्थानों पर होर्डिंग बैनर लगाया गया है, दिनांक 26.06.2026 को अन्तर्राष्टीय नशा मुक्त दिवस के अवसर पर बिहारशरीफ के टॉउन हॉल में 10.00 बजे पूर्वाहन से जागरूकता हेतु विभिनन कार्यक्रमों यथा नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद संगीत आदि की जायेगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Prohibition,Excise & Registration Department, Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar
4 views | Nalanda, Bihar | Jun 25, 2026