बंदगांव: कराईकेला थाना के डोमरा गांव में अफीम के नुकसान पर जागरूकता अभियान
कराईकेला थाना क्षेत्र के दुर्गम गांव डोमरा में पुलिस ने ग्रामीणों को अफीम के सेवन एवं इसकी खेती से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन के नेतृत्व में आयोजित जागरूकता अभियान के दौरान ग्रामीणों को नशे से दूर रहने तथा अफीम की खेती नहीं करने की अपील की गई।