बंदगांव: बंदगांव के जरजट्टा जंगल क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब भट्ठी को किया ध्वस्त, शराब माफिया में हड़कंप
बंदगांव प्रखंड की जरजट्टा जंगल क्षेत्र में कराईकेला पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी किया। जहां पुलिस ने जरजट्टा जंगल क्षेत्र में संचालित अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान पुलिस ने लगभग 150 किलोग्राम जावा महुआ भी जब्त किया।