पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड की नक्सल प्रभावित क्षेत्र कराईकेला थाना क्षेत्र की जंगल में पुलिस ने छापेमारी कर अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। थाना प्रभारी प्यारे हसन के नेतृत्व में अफीम के खिलाफ अभियान चला कर लगभग 1 एकड़ जमीन में लगे अफीम की खेती को नष्ट किया गया।