पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड की कराईकेला स्थित बाउरीसाई गांव में गुरुवार शाम चार बजे झूमर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। इस मौके पर विभिन्न गांव के ग्रामीण झूमर देखने पहुंचे थे। जहां झूमर कलाकार रंजीत महतो व उनकी टीम ने झूमर पेश किया।