▶️राष्ट्रीय एकता दिवस पर मिनी मैराथन का हुआ आयोजन
▶️राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई
▶️ सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय एकता दिवस में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया । कलेक्ट्रेट परिसर मे प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी ने हरी झंडी दिखाकर मिनी मैराथन को रवाना किया। यह दौड़ कलेक्टर कार्यालय से प्रारंभ होकर पुराना बस स्टैंड, रानी दुर्गावती चौक, सगरा मंदिर चौक एवं बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व कार्यालय होते हुए पुनः कलेक्टर कार्यालय पहुंची । कलेक्ट्रेट परिसर में अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूत बनाने के उददेश्य से उपस्थित जनों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा, डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज सहित विभागीय अधिकारी , जिला युवा अधिकारी उमाशंकर त्रिवेदी पुलिस विभाग के अधिकारी तथा बडी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कलेक्ट्रेट कार्यालय में भी राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#umaria
#उमरिया
9 views | Umaria, Madhya Pradesh | Oct 31, 2026