खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा तहसील बडनगर में कार्यवाही’*
---
*त्योहारों को ध्यान में रखते हुए खाद्य पदार्थों पर विशेष निगरानी*
---
उज्जैन 31 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आमजन को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा अमानक/मिलावटी खाद्य सामग्री निर्माण/विक्रय करने वाले खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा त्यौहार को ध्यान में रखते हुए मावा, घी, मिठाई, तेल आदि खाद्य पदार्थों पर विशेष निगरानी की जा रही है। विभाग की टीम द्वारा मावा व घी निर्माण स्थलों व विक्रेताओं की जांच की जा रही है। टीम द्वारा मावा एवं घी आदि में नमूना कार्यवाही के पूर्व खाद्य पदार्थों में स्टार्च, शर्करा, वनस्पति आदि की मिलावट पहचाने के लिये प्रारम्भिक परीक्षण किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि टीम द्वारा गणेश दूध केन्द्र, बदनावर रोड़ बडनगर से 02 दूध के नमूने, राजा आईस्क्रीम जैन मिठाई भण्डार से प्रसादी पेडा एवं सिका मावा पेडा के नमूनें, अरिहंत स्वीट्स महात्मा गांधी मार्ग बडनगर से केसर बर्फी एवं सफेद मावा बर्फी के नमूनें, दीपक मिष्ठान शिवाजी मार्केट बडनगर से मावा बर्फी एवं प्रसादी पेडा का नमूना, वीरेन्द्र अग्रवाल दूध विक्रेता निवासी - खरसोदकलां से दूध का नमूना, अग्रवाल एजेंसी भगतसिंह पथ बडनगर से बादाम और किशमिश के नमूने संग्रहित किये गये।
उपरोक्त सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने पर विधिवत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग आमजन से अपील करता है कि वे केवल वैध लाइसेंस/पंजीयन वाले प्रतिष्ठानों से ही खाद्य सामग्री क्रय करें तथा किसी भी संदिग्ध मिलावट या अमानक सामग्री की शिकायत संबंधित विभाग को तुरंत करें।
Collector Office Ujjain CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Ujjain Commissioner Dr Mohan Yadav
3 views | Umaria, Madhya Pradesh | Oct 31, 2026