प्रदेश के सभी जिलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस*
---
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम 1 नवंबर को*
---
*प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल के मुख्य आतिथ्य में कालिदास अकादमी में होगा आयोजन
---
विभिन्न विभागों की विकासात्मक गतिविधियों एवं उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी, स्कूली विद्यार्थी देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां*
---
उज्जैन, 31 अक्टूबर 2026/ मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री तथा उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे कालिदास अकादमी परिसर स्थित पं. सूर्यनारायण व्यास संकुल सभागृह में आयोजित होगा।
कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में एडीएम श्री अतेंद्र सिंह गुर्जर ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कार्यक्रम में आगंतुकों की बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा एवं पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक गतिविधियों एवं उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जिला मुख्यालय पर 1 नवंबर की रात्रि को प्रमुख शासकीय भवनों में आकर्षक प्रकाश व्यवस्था भी की जाएगी।
इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप सिंह सहित नगर निगम, जिला पंचायत, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, खाद्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh JDjansampark Ujjain Ujjain Commissioner
22 views | Umaria, Madhya Pradesh | Oct 31, 2026