लालबर्रा: घोटी के श्रीकृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व
लालबर्रा। समीपस्थ ग्राम पंचायत घोटी स्थित सार्वजनिक श्रीकृष्ण मंदिर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं वार्ड नंबर 7 के पंच सीताराम गजबे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया गया। दोपहर 1 बजे