साइड नहीं देने पर दबंगों ने पत्रकार को पीटा, वीडियो वायरल
फिरोजाबाद। नारखी थाना क्षेत्र के कोटला स्थित एक पेट्रोल पंप के पास साइड न देने के विवाद में बाइक सवार दबंगों ने एक पत्रकार की जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद पेट्रोल पंप पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित पत्रकार थाना फरिहा क्षेत्र के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि रास्ते में गाड़ी साइड न देने की छोटी सी बात को लेकर बाइक सवार दबंगों ने पत्रकार की गाड़ी रुकवा ली। इसके बाद दबंगों ने उनके साथ हाथापाई और मारपीट शुरू कर दी। पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों के सामने ही काफी देर तक हंगामा चलता रहा। घटना के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Hardoi, Hardoi | Sep 13, 2026