आईपीएस अधिकारी की पत्नी पहुंची ससुराल, एक घंटे तक बंद रहा मुख्य दरवाजा
भरतपुर। बिहार के खगड़िया में पदस्थापित आईपीएस अधिकारी भानुप्रताप सिंह की पत्नी पूजा अपने ससुराल भरतपुर पहुंचीं, जहां उन्हें काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि बिहार से भरतपुर स्थित ससुराल पहुंचने पर घर का मुख्य गेट लगभग एक घंटे तक नहीं खुला, जबकि उनके पति अपनी छोटी बेटी को लेकर पहले ही निकल चुके थे।
परिवार की मर्जी के खिलाफ की थी शादी
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी भानुप्रताप सिंह और पूजा की मुलाकात वर्ष 2015 में हुई थी। इसके बाद वर्ष 2016 में दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली थी। शादी के बाद पूजा भरतपुर के एक निजी स्कूल में अध्यापिका के रूप में पढ़ाती रहीं और अपने पति का सहयोग करती रहीं।
2020 में बने आईपीएस
पूजा के सहयोग और अपनी कड़ी मेहनत के बल पर भानुप्रताप सिंह वर्ष 2020 में आईपीएस (IPS) अधिकारी बने। वर्तमान में वह बिहार के खगड़िया जिले में एसपी (SP) पद पर तैनात हैं। हालांकि, अब इस मामले में दोनों के बीच उपजे पारिवारिक विवाद की तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिससे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
Hardoi, Hardoi | Sep 13, 2026