छिबरामऊ: शराब के नशे में सड़क किनारे पड़ी मिली गर्भवती महिला, पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को सौंपा
जनपद कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी बाईपास पर एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ एक गर्भवती महिला अत्यधिक शराब के नशे में अपनी और अपने बच्चे की जान की परवाह किए बिना नेशनल हाईवे-34 के किनारे अस्सी हालत में पड़ी हुई थी।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत छिबरामऊ कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और महिला से पूछताछ कर उसके परिजनों से संपर्क किया। पुलिस ने सूझबूझ और मानवता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित उसके रिश्तेदारों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में चहुंओर प्रशंसा हो रही है।
Hardoi, Hardoi | Sep 13, 2026