बौंसी: पॉक्सो एक्ट मामले में बौंसी थाना पुलिस ने लोगाय गांव से आरोपी को गिरफ्तार किया
Bausi, Banka | Nov 9, 2024 बौंसी थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में शनिवार की सुबह करीब 7 बजे लोगाय गांव से एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं मेडिकल जांच कराने के बाद आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार रंजन ने बताया कि लोगाय निवासी अंकित कुमार पर थाना में लड़की भगाने लेने के मामले में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।